Thursday 29 June 2017

कविता - समझ जीवन जीने की


जब था बचपन तो हमें लगता था,  
शायद विद्यालय की पढ़ाई पूरी करके, 
हमें आ जाएगी समझ जीवन जीने की।   

जब कॉलेज गए तो लगा कि, 

शायद ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट होकर ही, 
हमें आ जाएगी समझ जीवन जीने की।   

पर ये समझने में समय लगा कि, 
जीवन जीने की समझ, 
किसी एक किताब में नहीं। 

समय लगा समझने में कि,
यह किसी एक दिन की बात नहीं, 
बल्कि जीवन पर्यन्त निरंतर प्रक्रिया है। 

समय लगा समझने में की,
ज़िन्दगी हर रोज़ हमें,
नित नया पाठ पढ़ाती है उसे समझने के लिए।।

- स्वर्ण दीप बोगल 





3 comments:

  1. Life ki samajh life ke guzarne ke saath hi aati hai...in fact har din ik nya anubhav..in naya ehsaas...but phir bhi zindagi khoobsoorat hai...

    ReplyDelete
  2. Humans remain students throughout thier life and continue to learn different things from different people.

    ReplyDelete
  3. yes... it is life which teaches us day by day

    ReplyDelete